मनोरंजन

अक्षय कुमार का गोल्ड शॉट, सौ करोड़ी होने की राह पर ‘गोल्ड’

Share now

नीरज सिसौदिया
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इस बार 15 अगस्त पर गोल्ड शाट लगाया है| जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते को कड़ी टक्कर देते हुए गोल्ड अब 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने जा रही है| रविवार तक फिल्म ने कुल 71 करोड रुपए से भी अधिक की कमाई कर ली है|


बता दें कि 15 अगस्त बुधवार के दिन रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड हॉकी पर आधारित है और उसमें अक्षय कुमार ने एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभाई है| इस फिल्म में यह दिखाया गया है कि किस तरह से भारत को आजादी के बाद पहला गोल्ड मिला था|
छोटे पर्दे की अभिनेत्री मोनी राय ने इस फिल्म से डेब्यू किया है| अपनी पहली ही फिल्म में मोनी राय को काफी बड़ी सफलता मिली है और उनके किरदार को भी काफी सराहा जा रहा है| अक्षय कुमार ने इस फिल्म में हॉकी खिलाड़ी तपन दास का किरदार अदा किया है और मोनी राय उनकी प्रेमिका और वाइफ बनी हैं| रीमा कागती की इस फिल्म ने पहले दिन 25.25 करोड़, गुरुवार को 8.10 करोड़, शुक्रवार को 1 10 करोड़ शनिवार को 12.30 करोड़ और रविवार को 15 दशमलव 55 करोड़ रुपए की कमाई की है| फिल्म अब तक 71.30 करोड़ कमा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *