हरियाणा

ओएलएक्स पर सस्ती गाड़ी दिखाकर लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

सोहना, संजय राघव
ओएलएक्स पर सस्ती गाड़ी दिखाकर हथियार के दम पर लोगों को लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य को सोहना पुलिस ने गिरफ्तार किया है l आरोपी कार का नंबर प्लेट बदल-बदल कर लोगों को सस्ती गाड़ी का लालच दिखाकर लूटते थे lइस संबंध में पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया व अन्य दो कि तलाश की जा रही है l

राजस्थान निवासी जालिम को जोकि हैदराबाद में अपनी दुकान करता है ओएलएक्स पर उसने स्विफ्ट गाड़ी का विज्ञापन देखा जिसकी कीमत आरोपियों ने एक लाख 80 हजार बता रखी थी lसस्ते दाम देखकर उनके झांसे में आ गया व आरोपियों ने उसे सोहना बस स्टैंड पर बुला लिया lजहां पर वह एक लाख 80000 रूपए लेकर आ गया सोहना बस स्टैंड से गांव इंद्राणा पुनहाना निवासी जावेद वह मुस्तक़िल स्विफ्ट गाड़ी में बिठाया व मेवात की तरफ ले गएl रास्ते से इमरान व आसिफ़ को अपने साथ ले लिया lइस दौरान आरोपियों ने कट्टे की नोक पर उसके साथ लूटपाट की व से रास्ते में छोड़ दियाl जालिम सिंह ने थाना पुलिस को इस मामले की जानकारी दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *