हरियाणा

चैनल के पत्रकार पर डॉक्टर्स ने दर्ज कराया झूठा पर्चा

Share now

सोहना, संजय राघव
बीती रात कस्बे के नागरिक के अस्पताल में शराब एक चैनल के पत्रकार ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से बदतमीजी की वह सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई l डॉक्टर की शिकायत पर सोहना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 186 ,332 ,68 के तहत मामला दर्ज कर अदालत में भेज दिया l पत्रकार ने बताया कि न्यूज़ कवर करने से भड़के डॉक्टरों ने उस पर झूठा मामला दर्ज कराया है.
जानकारी के अनुसार, अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अभिषेक ने बताया कि रात के समय अपनी ड्यूटी पर मौजूद था l इस दौरान सोहना निवासी लव कुश टाईगर न्यूज़ का पत्रकार बनकर वहां पर आया व वह काफी शराब के नशे में था l नशे में वह डॉक्टरो व स्टाफ से लड़ता रहा है व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाता रहा l इस बात की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर जाकर पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया.
पत्रकार लव कुश ने बताया कि डॉक्टर अस्पताल में मौजूद मरीजों के इलाज नहीं कर रहे थे व ना ही ढंग से उनके साथ बर्ताव कर रहे थेl जिसको लेकर वह वहां पर न्यूज़ कवर करने लगा जिस पर डॉक्टर नाराज हो गए व भड़क गए और उन्होंने उस पर झूठा मामला दर्ज करा दिया.
थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर दिया जहांं से उसेे जमानत मिल गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *