उमेश, ऊपरघाट
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित गोनियांटो पंचायत के कोशी गांव में बोकारो प्रमंडल विभाग से पारित सिलाई सेंटर का शिलान्यास शुक्रवार को डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने विधिवत पुजा-अर्चना कर किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सिलाई सेंटर बनने के बाद यहां की महिलाएं व लड़कियां सिलाई कार्य सीखकर आत्मनिर्भर बनेगी।
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की बराबर यहां सिलाई सेंटर बनवाने की मांग करती थी। इसके आलोक में बोकारो प्रमंडल विभाग से सिलाई सेंटर का निर्माण की स्वीकृति के बाद आज शिलान्यास किया गया। महिलाओं ने विधायक को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया ओर तिलक लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, झामुमो किसान मोरचा के जिला उपाध्यक्ष गंगाराम महतो, पूर्व मुखिया रामचंद्र सोरेन, नारायण महतो, कमल प्रसाद महतो, नारायण महतो, टीमल महतो, गोबिंद महतो, झमन महतो, सोनाराम मंराडी, संजय मुर्मू, कालेश्वर महतो, मंझलु किस्कू, लीलावती देवी, कांति देवी, मालती देवी, लीलीवती देवी, छोटकी देवी सहित सैकडो़ं ग्रामीण उपस्थित थे।