पंजाब

राहुल, रॉबिन और जस्सा सिंह को भाजयुमो में मिलीं अहम जिम्मेदारियां

नीरज सिसौदिया, जालंधर 

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से आज टीम का विस्तार किया गया जिसमें राहुल चोपड़ा को आईटी इंचार्ज और जस्सा सिंह रामगढ़िया को सह आईटी इंचार्ज बनाया गया और रोबिन सेठी को सोशल मीडिया का सह इंचार्ज बनाया गया और इसमें राहुल चोपड़ा जी रोबिन सेठी और जस्सा सिंह रामगढ़िया जी ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम पिछले 10 साल से भारतीय जनता पार्टी में काम कर रहे है.

राहुल चोपड़ा रोबिन सेठी जस्सा सिंह रामगढ़िया ने कहा कि हम अपने सभी युवा साथियों को बीजेपी युवा मोर्चा के साथ जुड़ेंगे.

शहर को नशा मुक्त करेंगे और अपने सभी साथियों को नशा से दूर रहने की प्रेरणा देंगें जो आपने हमें जिम्मेवारी दी है हम उस पर खरा उतरेंगे और आने वाले 2019 के चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और बीजेपी को जीत हासिल करवाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *