पंजाब

रेलवे कल लगाएगा फूलों की प्रदर्शनी, विभिन्न मंडलों से पहुंचे फूल

फिरोजपुर। रेलवे कल फिरोजपुर मंडल मुख्यालय में फूलों की प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रहा है। रेलवे स्टेडियम में शनिवार को फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में उत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मंडल शामिल होंगे। रेलवे के पीआरआई विक्रांत कुमार ने बताया कि विभिन्न मंडलों से फूलों की खेप आ चुकी है जिन्हें कल प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रधान प्रदर्शनी का शुभारंभ उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे करेंगे। इस मौके पर फिरोजपुर मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। आम जनता के लिए यह प्रदर्शनी शाम 3:00 बजे से खुलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *