दिल्ली

सेल्फी के चक्कर में सिग्नेचर ब्रिज पर जान गंवा रहे लोग, छात्राएं जगाती रहीं फिर भी सोती रही पुलिस

सद्दाम हुसैन, नई दिल्ली
दिल्ली के वज़ीराबाद में करोड़ों की लागत से बना सिग्नेचर ब्रिज आज एक्सीडेंटल जोन बन गया है. सेल्फी लेने के चक्कर में लोग आए दिन यहां अपनी जान गवां रहे हैं. इसी को लेकर साई द्रष्टि फाउन्डेशन ने एक मुहिम चलाई जिसमें फाउन्डेशन की 20 से 30 छात्रओं ने हिस्सा लिया. अभियान के दौरान सिग्नेचर ब्रिज पर छात्राओं ने हाथों में तख्तियां पकड़ कर लोगों को यह संदेश दिया कि वो सेल्फी के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें.

जहां एक तरफ साई द्रष्टि फाउन्डेशन की छात्राएं लोगों को यह संदेश दे रही थीं वहीं दूसरी दरफ दिल्ली पुलिस लोगों को सेल्फी लेते हुए चुपचाप देखती रही. जब इस बारे में हमारे रिपोर्टर सद्दाम हुसैन ने दिल्ली पुलिस के कर्मचारी से बत की तो भड़क गए. जब रिपोर्टर ने कैमरा मैन से डायल 100 काे फोन लगाने को कहा तो वह वहां से बचते नजर आए. अब देखना ये है कि पुलिस के आला अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हैं अथवा लापरवाह कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *