देश पंजाब

नागरा ने किया नवनिर्वाचित अकाली पदाधिकारियों का सम्मान

 

अजय कुमार लाडी, जालंधर

आज अकाली नेता गुरदीप सिंह नागरा के निवास स्थान पर शिरोमणि अकाली दल की ओर से अकाली कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां मिलने पर सम्मानित किया गया. जिनमें दर्शन सिंह कोटकरार खां को एस.सी विंग दोआबा का प्रधान बनाया गया. मोहनसिंह चमियारा को दोआबा का कोर्डिनेटर, अशोक नगर निवासी गोविंद सिंह को एस.सी विंग दोआबा का जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया । इस मौके पर तीनों ने नई जिम्मेदारियां मिलने पर पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया. उनहोंने कहा कि वे दी हुई जिम्मेदारी पूरे फर्ज के साथ निभाएंगे और पार्टी के वफादार बनकर रहेंगे। इस मौके पर गुरदीप सिंह नागरा ने तीनों को बधाई देते हुए कहा कि यह तीनों ही कार्यकर्ता काफी लंबे समय से सक्रिय रूप से पार्टी में काम कर रहे थे और दी हुई जिम्मेदारियां तीनों पूरी मेहनत-लगन के साथ निभाएंगे, ऐसी उन्हें पूर्ण आशा है। इस मौके पर परमजीत सिंह जेपी, डॉ गुरचरण सिंह, सोदागर सिंह, राम सिंह, उमेश बत्रा, जसवंत सिंह सैनी, मेजर प्रीतम सिंह आदि मौजूद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *