देश

योगी ढोंगी है, कर्नाटक में घुसा तो चप्पलों से मार कर बाहर निकाल देंगे : दिनेश गुंडू राव

Share now

बेंगलुरु। कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग निम्नतम स्तर पर जा पहुंची है। इस बार कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने एक विवादित बयान देकर मामला गरमा दिया है। उन्नाव और कठुआ दुष्कर्म मामलों के विरोध में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस की ओर से निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के काबिल नहीं है। वह योगी नहीं बल्कि ढोंगी है नरेंद्र मोदी को उन्हें तो तुरंत हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब अगर योगी आदित्यनाथ कर्नाटक में आए तो उन्हें चप्पलों से मार कर बाहर निकाल फेंकेंगे.
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान के बाद सियासी माहौल गर्मा गया है। भाजपा ने एक ट्वीट कर इसे कांग्रेस की हताशा और निराशा करार दिया है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *