दिल्ली देश

भाजपा के 38 वें स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी, भाजपा नए भारत की पार्टी

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 38वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर को शुभकामनाएं देते हुए भाजपा को नए भारत की पार्टी बताया है। सुबह करीब 8:50 पर किए गए अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भाजपा नए भारत की पार्टी है. हमें सभी उम्र के लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की अपनी संस्कृति और विचारधारा है जिसके बल पर हम आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा एक ऐसी संस्कृति की संवाहक है जो देश की एकता और अखंडता पर विश्वास करती है। हमारी ताकत 125 करोड़ देशवासी हैं। इसके बाद एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि मैं अपने उन सभी भाई बहनों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हम भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है। मैं उनसे वादा करता हूं कि भारत के नव निर्माण के लिए हम पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे। उन सभी देशवासियों की उम्मीदों को पूरा करेंगे जिन्होंने हम पर विश्वास जताया है। भारतीय जनता पार्टी देश को एक नई दिशा की ओर ले जाने के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।
बता दें कि मोदी आज महाराष्ट्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महाराष्ट्र में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। वही पूरे देश भर में भाजपा के पार्ट मुख्यालयों पर स्थापना दिवस की धूम मची हुई है। सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय में पहुंचने लगे हैं.

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *