देश

दीक्षा सक्सेना को मिला पावरफुल वुमन अवार्ड

बरेली। डॉ दीक्षा सक्सेना को आज एक होटल में भव्य समारोह में मोस्ट पावरफुल वुमन का एवार्ड मिला। ये पुरस्कार डेली इन्साइडर ऐज ग्रुप ने उन्हें समाज सेवा में और कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया। दीक्षा सक्सेना ने बताया कि मैं सृजन वैलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष और फाउंडर हूं और अपनी संस्था की ओर से गरीब बच्चों की शिक्षा और जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार दिलाने का काम निरंतर करती आ रही हूं।

 

अवार्ड के साथ दीक्षा सक्सेना

इसके अलावा रक्तदान शिविरों का आयोजन भी संस्था करती रहती है। साथ में प्रैक्टिस के साथ घर का भी पूरा ध्यान रखती हूं। दोनों बच्चे अपने स्कूल में टापर हैं। पेशे से दीक्षा सक्सेना एक डायटीशियन हैं। उनका मानना है कि यदि आप थोड़ा भी किसी के काम आ सकते हैं तो जरूर उसकी मदद कीजिए। करके देखिए अच्छा लगता है। दीक्षा सक्सेना ने डेली इन्साइडर ऐज को धन्यवाद दिया कि उनके द्वारा किए जा रहे कामों को इस लायक समझा कि उन्हें पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *