लुधियाना। गठबंधन विरोधी लहर के बावजूद जालंधर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को धूल चटाते हुए जीत का परचम लहराने वाली अकाली दल की परिषद जसपाल कौर भाटिया के पति और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया नहीं अब लुधियाना में मोर्चा संभाल लिया है। भाटिया अपनी पूरी टीम के साथ जालंधर से लुधियाना के वार्ड नंबर 9 में पहुंचे। यहां उन्होंने वार्ड नंबर 9 से अकाली-भाजपा गठबंधन की प्रत्याशी पूजा रानी पत्नी नीरज कुमार पटेल के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। भाटिया ने कहा कि अगर इलाके की जनता क्षेत्र का विकास चाहती है तो इसके लिए सिर्फ पूजा रानी ही सक्षम उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ सपने दिखाने की राजनीति की है। धरातल पर अब तक कांग्रेस सरकार कोई भी काम नहीं कर सकी है। हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने का सरकार का वादा खोखला साबित हुआ है। मैंने कहा कि कांग्रेस सरकार अब तक अपने किसी भी वादे पर अमल नहीं कर सकी है अतः इस चुनाव में कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दें। पूजा रानी ही वार्ड नंबर 9 का सर्वपक्षीय विकास करा सकती हैं इसलिए अपना वोट सिर्फ पूजा रानी को ही दें। जालंधर से भाटिया के साथ चुनाव प्रचार के लिए आने वाले लोगों में गुरदीप सिंह नागरा, गुरजीत सिंह पोपली, जसबीर सिंह, सलील घई, वरिंदर गांधी, मोहिंदर पाल, ओमप्रकाश भांबरी, सतिंदरजीत सिंह हैप्पी, दविंदर सिंह बंटी, रंजीत सिंह कपूर, डॉ अश्विनी बस्सी, रमेश सिंह सैनी और गुरदयाल सिंह समेत बड़ी संख्या में अन्य अकाली नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
Related Articles
कल्कि 2898 ई. टीम, निर्देशक नाग अश्विन के साथ, आईआईटी बॉम्बे में एशिया के सबसे बड़े विज्ञान और टेक्नोलॉजी महोत्सव में भाग लेने के लिए तैयार
Share nowपूजा सामंत, मुंबई इस साल की शुरुआत में कॉमिक-कॉन में एक भव्य टाइटल घोषणा के बाद, कल्कि 2898 एडी टीम एशिया के सबसे बड़े विज्ञान और टेक्नोलॉजी महोत्सव, टेकफेस्ट में उपस्थित लोगों के साथ जुड़ने के लिए तैयार है। इस कार्यक्रम में निर्देशक नाग अश्विन और वैजयंती मूवीज के निर्माता उपस्थित रहेंगे। 29 दिसंबर, […]
मोदी के ड्रीम प्रोजेक्टों पर लगा ग्रहण, स्मार्ट सिटी समेत छह बड़े प्रोजेक्ट फेल
Share nowनीरज सिसौदिया, नई दिल्ली देश में मोदी शासन के 4 साल खत्म होने को हैं। बड़े-बड़े सपनों के साथ सत्ता में आई मोदी सरकार ने उन सपनों को साकार करने का प्रयास तो किया लेकिन व्यवस्था की खामियों ने योजनाओं को परवान नहीं चढ़ने दिया। यही वजह है कि मोदी सरकार के 6 मेगा […]
बुधवार को पंजाब युवा भाजपा प्रधान व महामंत्री फाजिल्का आएंगे
Share nowफाजिल्का : भारतीय जनता युवा मोर्चा फाजिल्का की बैठक भाजपा कार्यालय मे प्रधान सिकंदर कपूर की अध्यक्षता सम्पन हुई।जिसमे पंजाब युवा भाजपा के कल्चरल इंचार्ज सन्नी शर्मा,मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर जिला प्रधान सिकंदर कपूर ने तुषार ठठई फाजिल्का युवा भाजपा मीडिया इंचार्ज नियुक्त कर कहा 17 मार्च […]