जम्मू-कश्मीर देश

पाक ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम

श्रीनगर, एजेंसी : पाकिस्तान के सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में सीजफायर का एक बार फिर उल्लंघन किया है। इस बार उसने बिना उकसावे के भारत की अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश कालिया के मुताबिक पाकिस्तान ने सुबह गोलीबारी की जिसके जवाब में भारतीय सेना ने भी गोलियां चलाई। पाकिस्तान की ओर से आए दिन सीजफायर का उल्लंघन करने पर BSF की आईजी सोनाली मिश्रा ने कहा कि पड़ोसी मुल्क चाहता ही नहीं कि भारत में शांतिपूर्ण माहौल हो। यही वजह है कि वह संघर्ष विराम उल्लंघन जैसी वारदातों को अंजाम देता है।
उधर जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना का एक कमांडो घायल हो गया जबकि आतंकी मौके से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *