खेल

सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज बने चाहल

सेंचुरियन। भारत के लिए T20 क्रिकेट की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले लेग स्पिनर युजवेंद्र चाहल सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। लेकिन वह महंगी इसलिए नहीं कि उनकी बोली अधिक रुपए में लगी है बल्कि उन्होंने यह रिकॉर्ड रन देने के मामले में दर्ज कराया है। जी हां चाहल ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 64 रन दिए। इसके साथ ही वह भारत की एक पारी में सबसे अधिक रन देने वाले गेंदबाज बन गए। इस मैच में भारत को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।
चाहल से पहले यह रिकॉर्ड जोगिंदर शर्मा के नाम पर था। जोगिंदर ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में 4 ओवर में 57 रन दिए थे। संयोग से भारत की तरफ से T20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम पर है। उन्होंने फरवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में 25 रन देकर 6 विकेट लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *