उत्तराखंड देश

चुनावी फंड पर घिरी कांग्रेस, गले की फांस बना चुनावी खाता

Share now

देहरादून। कांग्रेस के चुनावी खाते में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जमा किए गए करीब 5 करोड़ 54 लाख रुपए आला नेताओं की गले की फांस बन गए हैं। इस खाते में प्रतिदिन करीब 16 लाख 78 हजार रुपए जमा किए गए। कुल 5 करोड़ 54 लाख रुपये 33 दिन में 11 चेक और 46 फंड ट्रांसफर के जरिए जमा किए गए। कांग्रेस का यह चुनावी खाता संख्या 364 04121330 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 29 दिसंबर 2016 को नेशविला रोड स्थित SBI की ब्रांच में खोला गया।
दिलचस्प बात यह है कि इस खाते के संचालन का अधिकार तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और तत्कालीन कोषाध्यक्ष सुनील गुलाटी को नहीं था। इसके उलट तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी कमल सिंह रावत को ओएसडी पद से इस्तीफा दिलाने के बाद प्रदेश संगठन में सचिव बनाकर खाते के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके साथ सुरेंद्र सिंह रांगड़ की भी ड्यूटी लगाई गई जिन्हें बाद में प्रदेश महामंत्री बनाया गया। इस खाते में पूरा लेनदेन 16 जनवरी 2017 से लेकर 18 फरवरी 2017 तक हुआ।
वही प्रेस को जारी किए गए बयान में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र सिंह रांगड़ ने कहा कि इस खाते के धन का चुनाव में प्रयोग किया गया जिस प्रत्याशी को धन देने के निर्देश दिए जाते थे उसके नाम पर चेक जारी कर दिया जाता है सभी भुगतान चेक से किए गए हैं मेरे तो बस चेक पर हस्ताक्षर ही होते थे। वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि यह खाता चुनाव आयोग के निर्देश पर खोला गया था। सारा चंदा चेक और बैंक खातों से आया था। चंदा किसने दिया इसकी हमें जानकारी नहीं है एसआईटी चाहे तो लेनदेन के रिकॉर्ड की जांच भी कर सकती है भाजपा एसआईटी का दुरुपयोग कर रही है।
वही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मैंने पहले ही इशारा कर दिया था कि एनएच घोटाले का काफी पैसा कांग्रेस नेताओं को भी मिला है कांग्रेस के खाते तक एसआईटी साक्ष्यों के आधार पर पहुंची है एसआईटी पर कोई दबाव नहीं डाला गया है।
उधर, रामगढ़ और कमल रावत एसआईटी के रडार पर हैं। एडीजी कानून-व्यवस्था अशोक कुमार का कहना है कि जो तथ्य सामने आ रहे हैं उसके आधार पर जांच की जा रही है यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *