देश पंजाब

रंग लाई चंदन ग्रेवाल की मेहनत, निगम कर्मचारियों की सैलरी जारी

सुशील तिवारी, जालंधर
मजदूरों के नेता चंदन ग्रेवाल की मेहनत रंग लाई है। चंदन के आंदोलन के आगे आखिरकार नगर निगम प्रशासन को झुकना पड़ा और निगम कर्मचारियों की सैलरी जारी कर दी गई है। सैलरी जारी होने के साथ ही चंदन ग्रेवाल ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से नगर निगम कर्मचारियों की सैलरी ना मिलने और प्रदर्शन करने वाले नगर निगम कर्मचारियों के साथ विधायक बाबा हेनरी परगट सिंह व अन्य के अभद्र व्यवहार करने का मामला गरमाया हुआ था। इसके विरोध में पिछले कुछ दिनों से नगर निगम के कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस आंदोलन का नेतृत्व चंदन के लिए वालों ने किया। इस संबंध में चंदन परिवार की रविवार को मेयर और नगर निगम कमिश्नर के साथ बैठक भी हुई थी लेकिन बैठक में कोई भी नतीजा नहीं निकलने के कारण चंदन ग्रेवाल ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया था। सोमवार सुबह ही चंदन विभाग के नेतृत्व में सैकड़ों निगम कर्मचारी नगर निगम कार्यालय परिसर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने नगर निगम कार्यालय में ताला भी जड़ दिया और किसी भी कर्मचारी को अंदर नहीं जाने दिया। इससे परेशान मेयर जगदीश राजा और अवतार हेनरी ने हां कर्मचारियों से आंदोलन खत्म करने को कहा। इसके बाद निगम कर्मचारियों की सैलरी जारी की गई और आंदोलन समाप्त कर दिया गया। निगम कर्मचारियों ने अपनी इस जीत का श्रेय चंदन ग्रेवाल को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *