देश

सोनिया गांधी को लेकर राहुल गए विदेश, कर्नाटक में मंत्रालयों का बंटवारा लटका

Share now

नई दिल्ली| सोनिया गांधी के मेडिकल चेकअप के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उन्हें अमेरिका लेकर गए हैं| राहुल गांधी अब 1 सप्ताह बाद ही भारत लौटेंगे और सोनिया गांधी अभी अमेरिका में ही कुछ और दिन विश्राम करेंगे| ऐसे में कर्नाटक में मंत्रालयों के बंटवारे का मामला आगामी 1 सप्ताह के लिए झटका माना जा रहा है|
रविवार रात की फ्लाइट से विदेश गए राहुल गांधी ने सोमवार को एक ट्वीट कर कहा कि मां सोनिया गांधी के मेडिकल चेकअप के लिए मैं कुछ दिन के लिए विदेश जा रहा हूं| इसलिए BJP सोशल मीडिया की ट्रोल आर्मी, इस बीच ज्यादा मेहनत मत करना| वहीं राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए बीजेपी की ओर से एक ट्वीट किया गया जिसमें कहा गया कि सोनिया जी की स्वास्थ्य के लिए हम प्रार्थना करते हैं| राहुल जी यह याद रखिएगा कि कर्नाटक की महिलाएं कैबिनेट गठन का इंतजार कर रही है| आप यह सुनिश्चित कीजिए कि क्या आप की वापसी से पहले कर्नाटक को एक वर्किंग गवर्नमेंट मिल पाएगी?
बता दे कि सोनिया गांधी कि वर्ष 2011 में यूएस में सर्जरी हुई थी जिसके रेगुलर मेडिकल चेकअप के लिए उन्हें यूएस जाना पड़ता है|
वहीं दूसरी ओर कर्नाटक में मुख्यमंत्री HD कुमार स्वामी व मंत्रियों के शपथ ग्रहण के 5 दिन बाद भी मंत्रालयों के बंटवारे पर पेंच फंसा हुआ है| राजकुमार स्वामी का दिल्ली जाने का प्रोग्राम था लेकिन अब माना जा रहा है कि राहुल गांधी के 1 सप्ताह बाद लौटने के बाद ही मंत्रालयों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा| अब तक कर्नाटक की जनता को नए मंत्रियों की लिए इंतजार करना पड़ेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *