उत्तराखंड देश

अब पहाड़ों पर मेट्रो चलाएंगे श्रीधरन

देहरादून। दिल्ली में मेट्रो दौड़ाने वाले मेट्रो मैन ई श्रीधरन अब उत्तराखंड के पहाड़ों में मेट्रो दौड़ाएंगे। श्रीधरन ने उत्तराखंड मेट्रो में बतौर सलाहकार सेवाएं देने पर सहमति जता दी है। वहीं आवास विभाग ने भी मेट्रो बोर्ड को श्रीधरन की नियुक्ति के लिए अधिकृत कर दिया है।
आवास विभाग के सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मेट्रो बोर्ड को वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार हासिल हैं, ऐसे में बोर्ड नियुक्ति के लिए स्वतंत्र है। बता दें कि उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने देहरादून के साथ ही हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच प्रस्तावित मेट्रो रेल के लिए श्रीधरन के पास एक प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव में उनसे बताओ सलाहकार जुड़ने की अपील की गई थी। बताया जाता है कि श्री धरण ने अपनी कुछ शर्तों के साथ इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। सूत्र बताते हैं कि मेट्रो बोर्ड जल्द ही श्रीधरन की नियुक्ति की सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *