देश

विशेष राज्य का दर्जा न मिलने पर एनडीए पर भड़के नायडू

अमरावती। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा ना मिलने पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से खफा हो गए हैं। शुक्रवार को अमरावती में आयोजित तेलुगू देशम पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश को अलग हुए 4 साल हो गए हैं लेकिन अब तक उसे विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसी उपेक्षा का दंश झेलना पड़ा था। अब लोग भाजपा के बारे में भी यही कहने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश को जल्द से जल्द विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *