देश पंजाब

सात दिवसीय अटूट लंगर का शुभारंभ

जालंधर। राजा गार्डन वेलफेयर सोसाइटी और बाबा बुड्ढा जी वेलफेयर सोसाइटी 120 फुटी रोड की ओर से कपूरथला रोड पर शनिवार को सात दिवसीय अटूट लंगर का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिला अकाली दल के अध्यक्ष कुलवंत सिंह मन्नन, पूर्व जिलाध्यक्ष गुरचरण सिंह चन्नी, बलजीत सिंह नीला महल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया मुख्य रूप से शामिल हुए। इस मौके पर कुलवंत सिंह दलाम, कुलबीर सिंह लाहोरिया, दलबीर सिंह चट्ठा, गुरविंदर सिंह की ओर से कमलजीत सिंह भाटिया और अन्य अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर अजायब सिंह लाहोरिया, जसवीर सिंह, महेंद्र पाल, अश्विनी कुमार, गौरव अरोड़ा, अमरजीत सिंह किशनपुरा समेत अन्य लोग उपस्थित थे। भाटिया ने बताया कि यह लंगर 7 दिनों तक लगातार चलेगा। उन्होंने सोसाइटी के इस कार्य की सराहना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *