पंजाब

120 फुटी रोड पर किसी भी कीमत में नहीं बनने देंगे पक्का डंप : कमलजीत भाटिया

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा है कि वह 120 फुट रोड पर किसी भी कीमत पर कूड़े का पक्का डंपर नहीं बनने देंगे| उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान की वजह से उन्होंने 12 साल कोर्ट केस झेला है अब भले ही यह हिस्सा उनके वार्ड में नहीं पड़ता है लेकिन वह लोगों की जिंदगी से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होने देंगे|


भाटिया ने बताया कि 120 फुटी रोड पर से कूड़े का स्थाई डंपर हटाने के लिए उन्होंने दिन रात एक कर दिया था और अपनी इसी आंदोलन के चलते उन्हें 12 साल तक अदालत के चक्कर भी काटने पड़े थे| इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और डंपर को खत्म करके ही दम लिया| वर्तमान में उनकी वार्ड से यह हिस्सा काट दिया गया है लेकिन यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था और उन्होंने 120 फुटी रोड की तस्वीर ही बदल डाली थी| अब कुछ लोग यहां पर कूड़े का स्थाई पंप बनाने का प्रयास कर रहे हैं जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा| उन्होंने कहा कि 120 फुटी रोड की सूरत उनके प्रयासों से ही बदल पाई है अब वह एक बार फिर इसकी सूरत बिगड़ने नहीं देंगे|

https://youtu.be/Y12g3jwss7g
बता दें कि भाटिया जब पार्षद बने थे तो उनके प्रयासों के बाद ही 120 फुटी रोड की दशा सुंदरी और वहां सुंदरीकरण का काम भी तेजी से होने लगा| भाटिया खुद ही अक्सर हावड़ा बेलचा उठाकर 120 फुटी रोड की ग्रीन बेल्ट का सौंदर्यीकरण करते हैं और साफ-सफाई भी अपने साथियों की मदद से अक्सर करवाते रहते हैं| भाटिया ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर किसी की हिम्मत है तो वह दूसरे वालों का कूड़ा यह इस रोड पर डालकर दिखाएं| अगर किसी ने भी उनको नाइस रोड पर डालने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं| उन्होंने कहा कि यह मेरा मेरी ड्रीम रोड है और इस रोड से मैं किसी भी तरह का समझौता नहीं करूंगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *