पंजाब

जब तक बावा हेनरी गिरफ्तार नहीं होगा मैं अपने भाई का अंतिम संस्कार नहीं करूंगा : सरजू भाटिया

Share now

जालंधर : भगत सिंह कॉलोनी में बुधवार को युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला गरमाता जा रहा है| एक तरफ जहां सुसाइड नोट में कांग्रेस विधायक बाबा हेनरी का नाम आने पर भाजपा ने बाबा हेनरी और उनके पिता एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है वहीं दूसरी तरफ मृतक के भाई ने कहा है कि जब तक पुलिस कांग्रेस विधायक बाबा हेनरी पूर्व मंत्री अवतार हेनरी और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तब तक वह अपने भाई का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे|
इंडिया टाइम 24 से खास बातचीत में सरजू भाटिया ने कहा कि मेरे भाई अनमोल भाटिया की मौत के जिम्मेदार कांग्रेस विधायक बाबा हेनरी पूर्व मंत्री अवतार हेनरी कांग्रेस नेता मदन लाल और अन्य हैं| इन लोगों ने मेरे भाई को इतना तंग परेशान कर दिया था कि वह आत्महत्या जैसे संगीन कदम उठाने को मजबूर हो गया| उन्होंने कहा कि अब हम पर दबाव बयान बनाया जा रहा है और पुलिस राजनीतिक दबाव में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है| उनका कहना था कि मेरे भाई ने सुसाइड नोट में सभी आरोपियों के नाम लिखे हैं इसके बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई न करना समझ से परे है| उन्होंने कहा कि सारे सबूत कुत्ता होने के बावजूद पुलिस आरोपी कांग्रेस विधायक बावा हेनरी, उनके पिता पूर्व मंत्री अवतार हेनरी और अन्य कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार नहीं कर रही है जिनके नाम सुसाइड नोट में मेरे भाई ने लिखे थे| उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है| उन्होंने कहा कि हमारा कसूर सिर्फ इतना था कि हम अपनी रोजी चलाने के लिए मकान बनाने जा रहे थे| कुछ दिन पहले उनकी मां का भी निधन हो चुका है| सरजू ने बताया कि लंबे अरसे तक मेरी मां बीमारी से जूझती रही. उनके इलाज में लगभग 10 से 15 लाख रुपया खर्च हुआ| हम एक छोटी सी दुकान चलाकर गुजारा करते थे लेकिन उसमें गुजारा नहीं हो पा रहा था इसलिए हम मकान बनाकर किराए पर उठाने की तैयारी कर रहे थे|

ये भी पढ़ें…

युवक ने सुसाइड नोट में लिखा-विधायक बावा हेनरी, अवतार हेनरी, मदनलाल मेरी मौत के जिम्मेदार – India Time 24 https://indiatime24.com/2018/07/04/young-man-committed-suicide-blame-on-mla-bawa-henary-and-avtar-henary/#.Wz0LY0TTeh0.whatsapp

इसके लिए मकान बनाने का सामान सरिया सीमेंट आदि भी खरीद कर रख लिया था| किसने भी दर्द लगभग ₹200000 खर्च हो गए थे| हम जब भी मकान बनाना शुरू करते तो यह लोग नगर निगम में जाकर शिकायत कर देते थे और मकान नहीं बनने देते थे| नगर निगम के नक्शा भी पास करवाने को तैयार थी लेकिन हमारा नक्शा भी पास नहीं किया जा रहा था| मेरी बहन 3 बार इस मसले को लेकर विधायक बाबा हेनरी के पास गई लेकिन बाबा हेनरी ने अपने आपराधिक छवि वाले लोगों का साथ दिया और मेरी बहन को उन्हीं लोगों से मामला निपटाने को कहा| यह सब मेरा भाई बर्दाश्त नहीं कर सका और डिप्रेशन में आ गया और तंग अगर उसने अपनी जान दे दी| उसने जब सुसाइड नोट में सब कुछ स्पष्ट रूप से लिख दिया है इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही| उन्होंने संदेश जताया कि पुलिस इस मामले में लीपा पोती कर सकती है| इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए क्योंकि स्थानीय पुलिस कांग्रेस विधायक के दबाव में काम कर रही है|

क्या कहा सुसाइड करने वाले अनमोल के भाई ने, देखें वीडियो…

https://youtu.be/fcWh_NzvrTI

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *