जालंधर : अनमोल सुसाइड केस में जालंधर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी जिसमें SP परमार DSP नवजोत सिंह माहल और थाना डिवीजन नंबर 1 के एस एच ओ कुलवंत सिंह अनमोल के घर के बाहर बैठे भाजपा नेताओं के बीच में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता केडी भंडारी, मनोरंजन कालिया, मोहिंदर भगत और भारतीय जनता पार्टी जिला प्रधान रमेश शर्मा एवं पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं के सामने भाजपा लीडरों को यह विश्वास दिलाया कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी. और 2 दिन के अंदर मामले की जांच करके अनमोल को इंसाफ देगी. भाजपा नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को साफ किया कि जल्द कार्रवाई ना करने की सूरत में भारतीय जनता पार्टी आक्रामक प्रदर्शन पर उतर आएगी.




