देश यूपी

जानिए किस मंत्री ने मुलायम को रावण, मायावती को शूर्पणखा और शिवपाल को बताया कुंभकरण

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। होली खत्म होने के बाद फूलपुर में आज एक रैली आयोजित की गई है। इस रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए हैं। उनकी मौजूदगी में यूपी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने बड़ा विवादित बयान दे डाला है। उन्होंने मुलायम सिंह को रावण, मायावती को शूर्पणखा और शिवपाल यादव को कुंभकरण बताया।
इतना ही नहीं उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारी और अखिलेश यादव को मेघनाथ की संज्ञा दी।
दरअसल नंद गोपाल गुप्ता भगवान राम की लंका विजय का प्रकरण सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भगवान ने रावण का अंत कर दिया तो रावण उनसे पूछने लगा कि प्रभु मेरा अब क्या होगा तो श्रीराम ने कहा कि तुम कलयुग में जन्म लोगे और तुम्हारा नाम मुलायम सिंह होगा तुम तभी राजा होगे। वह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि जब कुंभकरण ने भगवान श्रीराम से पूछा कि प्रभु मीरा अब क्या होगा तो श्रीराम बोले कि तुम भी कलयुग में जन्म लोगे और तुम्हारा नाम शिवपाल होगा लेकिन तब भी तुम राजा नहीं बन पाओगे। इसके बाद उन्होंने मेघनाथ का प्रकरण सुनाते हुए कहा कि जब मेघनाथ ने भगवान श्रीराम से पूछा कि प्रभु मेरा अब क्या होगा तो उन्होंने कहा कि तुम कलयुग में पैदा हो गए और तब तुम्हारा नाम अखिलेश यादव होगा तुम तब भी जनता को मूर्ख बनाकर एक बार अयोध्या नगरी पर राज करोगे। इसके बाद गुप्ता ने कहा कि भगवान राम जब लौट रहे थे तो उन्हें रास्ते में शूर्पणखा मिली उसने पूछा प्रभु राम आपने मेरे पूरे परिवार को खत्म कर दिया है अब मेरा क्या होगा तो उन्होंने कहा कि तुम भी कलयुग में जन्म लोगी और उस समय तुम्हारा नाम मायावती होगा लेकिन शादी तुम्हारी तब भी नहीं होगी। इसी तरह उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारीच बताया। बता दें कि कुछ देर पहले ही इसी रैली में योगी आदित्यनाथ ने भी एक विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि होली साल में एक बार आती है और नमाज बार बार। इन दोनों के बयानों की काफी आलोचना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *