देश यूपी

होली साल में एक बार आती है और जुमा 52 बार : योगी आदित्यनाथ

फूलपुर। होली का त्योहार राज्य में शांतिपूर्ण मनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा बयान दिया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि होली साल में एक बार आती है और जुमा 52 बार इसलिए होली का सम्मान तो करना ही पड़ेगा। वह फूलपुर में उप चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार होली और जुमा दोनों एक ही दिन पड़ गए, लोगों ने कहा यह कैसे होगा। हमने कहा यह होगा और जरूर होगा, होली साल में एक बार आती है और जुम्मा साल में 52 बार इसलिए होली का सम्मान तो करना ही पड़ेगा। और देखिए होली हमने पूरे सम्मान के साथ मनाई। योगी ने आगे कहा कि मैं उन मुस्लिम मौलवियों और धर्म गुरुओं का भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने होली को सम्मान देते हुए नमाज का वक्त 2 घंटे आगे बढ़ा दिया। उन्होंने होली को पूरा सम्मान देते हुए हमारा सहयोग किया इसलिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *