मनोरंजन मुंबई मेट्रो

बॉलीवुड पर हावी है भाई भतीजावाद : तापसी पन्नू

मुंबई। फिल्म पिंक के जरिए बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को लेकर काफी परेशान रही हैं। यह खुलासा तापसी पन्नू ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए साक्षात्कार ने किया है।
तापसी ने कहा कि बॉलीवुड पर भाई-भतीजावाद काफी हावी है। उन्होंने कहा कि मुझे भी इसका शिकार होना पड़ा। जब मैं बॉलीवुड में एंट्री कर रही थी तो मुझसे अजीब तरह का व्यवहार किया जाता था। कई बार तो मुझे ऐसी बातों के लिए रिजेक्ट कर दिया जाता था जिसका अभिनय से कोई लेना देना ही नहीं। उन्होंने कहा कि मुझसे कहा जाता था कि तुम ना तो खूबसूरत हो और ना ही ग्लैमरस, तुम अच्छी एक्ट्रेस भी नहीं हो, तुम इसकी या उसकी बेटी नहीं हो इसलिए तुम बिल्कुल भी मार्केट टेबल नेम नहीं हो। तापसी ने कहा कि यहां भाई-भतीजावाद बहुत हावी है जिसके पास कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है उसे यहां काफी संघर्ष और परेशानियों से जूझना पड़ता है।
बता दें कि तापसी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक तेलुगू फिल्म झुममंदी नादम से वर्ष 2010 में की थी। वर्ष 2013 में उन्होंने चश्मे बद्दूर फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की। फिल्म पिंक ने उन्हें अपार सफलता दिलाई और वह लोगों के दिलों पर राज करने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *