पंजाब

डॉ. सोहन लाल ने लगाया पोलियो ड्रॉप कैंप

सुशील तिवारी, जालंधर
वार्ड नंबर 3 स्थित गांधी नगर में गौतम क्लीनिक के प्रमुख डॉक्टर सोहनलाल गौतम की ओर से बच्चों के लिए पोलियो कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जन जागृति मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा और युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी संस्था के प्रधान सुशील तिवारी शामिल हुए।
इस मौके पर सुशील तिवारी ने कहा कि डॉक्टर सोहनलाल गौतम का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए प्रयास कर रही है ऐसे में हर डॉक्टर को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। मुझे खुशी है कि डॉक्टर गौतम अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभा रहे हैं। पंजाब के जन जागृति मंच के प्रधान किशन लाल शर्मा ने कहा कि डॉक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता है। इसलिए डॉक्टरों को अपनी जिम्मेदारी पूरी इमानदारी के साथ निभानी चाहिए। उन्होंने कहा पोलियो ऐसी लाइलाज बीमारी है जो किसी भी इंसान की जिंदगी तबाह कर देती है। पता है इस के खात्मे के लिए डॉक्टर सोहनलाल गौतम की ओर से लगाया गया यह कैंप काफी सराहनीय है।
वही डॉक्टर सोहनलाल गौतम ने कहा कि पोलियो कैंप लगाने के पीछे उनका मकसद सिर्फ इतना था कि देश में किसी को भी यह बीमारी ना हो। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इस तरह के प्रयास करते रहेंगे। रविवार को आयोजित कैंप में करीब 80 से भी अधिक बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह बाजवा जगजीत बाजवा काला डॉ सोहन लाल गौतम साहिब अमित अंजू सैनी गुरदीप कौर अमनदीप कौर परमजीत कौर समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *