पंजाब

अटारी बाजार में पुलिस की रेड, चोपड़ा च्वाइस, सोनू दी हट्टी, कमल बैग हाउस, चुरंजी लाल शॉप से ब्रांडेड कंपनी का चार सौ नग नकली माल जब्त

नीरज सिसौदिया, जालंधर
अटारी बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के नकली सामान बेचने वालों का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अटारी बाजार की चार दुकानों पर छापेमारी कर ब्रांडेड कंपनियों का जाली सामान जब्त किया है. लगभग चार सौ नग नकली सामान बरामद किया गया है. दुकान मालिकों को तीन नंबर थाने लाया गया है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. मीना बाजार और रैनक बाजार में छापेमारी जारी हैै.ये लैक्मे कंपनी का नकली माल बेच रहे थे.


छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम के मुताबिक, उन्हें शिकायत मिली थी कि अटारी बाजार में चोपड़ा दी हट्टी के पास स्थित चोपड़ा च्वाइस, सोनू दी हट्टी, कमल बैग हाउस और चुरंजी लाल शॉप में ब्रांडेड कंपनियों का नकली माल बेचा जा रहा है.शिकायत के बाद पुलिस टीम महिला पुलिस कर्मियों को साथ लेकर दोपहर बाद लगभग साढ़े चार बजे अटारी बाजार पहुंची. यहां सबसे पहले चोपड़ा च्वाइस पर छापेमारी की गई. बाजार में छापेमारी की खबर आग की तरह फैल गई. पुलिस को देखते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वह अपनी दुकानों से नकली सामान हटाने में जुट गए. चोपड़ा च्वाइस से पुलिस ने भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया. इसके बाद पुलिस टीम सोनू दी हट्टी पहुंची. वहां से भी नकली सामान बरामद किया गया. फिर कमल बैग हाउस और चुरंजी लाल की दुकान में तलाशी ली. यहां भी जांच में भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के नकली सामान बरामद हुए. इसके बाद पुलिस सभी सामान जब्त कर तीन नंबर थाने ले गई. जहां सभी दुकानदार भी पहुंचे. समाचार लिखे जाने तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है. पुलिस दुकान मालिकों से पूछताछ में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *