पंजाब

धूमधाम से मनाया समाजसेवक हरजीत सिंह मॉन्टी का जन्मदिन, न्याय मोर्चा ने केक खिलाकर कराया मुंह मीठा

नीरज सिसौदिया, जालंधर
प्रसिद्ध समाजसेवक हरजीत सिंह मॉन्टी का जन्मदिन उनके बस्ती अड्डा स्थित कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर न्याय मोर्चा के युवा मोर्चा अध्यक्ष पुनीत शर्मा उर्फ पुन्नू, महासचिव राजू पहलवान और सचिव यूसफ कल्याण सुबह लगभग दस बजे उनके कार्यालय पहुंचे और केक खिलाकर उन्हें जन्म की बधाई दी.


इस मौके पर मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि युवा समाजसेवक मॉन्टी गरीबों और असहायों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं. उनके दर से कभी कोई निराश होकर नहीं गया. यही वजह है कि उनके जन्मदिन पर दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. उन्होंने कहा कि आज के समय में जब लोगों ने समाजसेवा को कारोबार बना दिया है ऐसे समय में मॉन्टी बिना किसी सरकारी मदद के समाजसेवा के इस पावन कार्य में लगे हुए हैं. भगवान उन्हें लंबी उम्र दे.


इस मौके पर मॉन्टी ने न्याय मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ मिलकर युवाओं को रोजगार दिलाने और उन्हें नशे से दूर ले जाने के लिए अभियान चलाने का संकल्प किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *