पंजाब

विधानसभा लंबी के गांवों में भारी संख्या में लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता 

नीरज सिसौदिया, जालंधर

संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मुक्तसर की विधानसभा लंबी में विशेष बैठक जिला अध्यक्ष जसकरण सिंह जी की अध्यक्षता में हुई जिसमें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा जी,प्रदेश महामंत्री विनय महाजन जी भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश गोरा जी ,भाजयुमो प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज सन्नी सरोच जी विशेष रूप में उपस्थित हुए।
जिसमें भारी संख्या में लंबी हल्का के गांवों में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई गई ।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी सरकार के जनकल्याण संबंधी नीतियों को लेकर काफी उत्साह है लोग भाजपा से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं उन्होंने कहा कि बाकी पार्टियां कार्यकर्ताओं का शोषण करती है और परिवारवाद को बढ़ावा देती हैं भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसमें बूथ स्तर का कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है और चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है पिछले दिनों हुए लोकसभा चुनाव में जिस तरह देश की जनता ने एक बार फिर अपना फतवा मोदी के पक्ष में लहरा रहा है उससे साफ जाहिर होता है जनता मोदी द्वारा करवाए गए 5 साल के विकास कार्यों से बेहद खुश हैं जिस जिस राज्य में कांग्रेस सरकार है उसका भी सफाया कर कांग्रेस मुक्त भारत का निर्माण किया जाएगा जिसमें भाजपा पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए सक्रियता के साथ भाजपा का जनाधार बढ़ाने में जुटीं है जो कार्यकर्ताओं की मेहनत से पूरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *