पंजाब

पठानकोट में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की टीम ने ध्वस्त की अवैध कॉलोनियां

नीरज सिसौदिया, पठानकोट

पठानकोट नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रहे हैं। उनकी टीम ने पहले भी कई अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की है, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाई जा रही अवैध कॉमर्शियल कॉलोनी भी शामिल है।

आज भी, एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की टीम ने निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल के आदेश पर सामीक्षा टेंट हाउस के सामने, सुंदरचक रोड पर अवैध व्यावसायिक कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया है। इसके अलावा, मलिकपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध बनाई जा रही कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया है।

उनकी कार्रवाई के तहत अवैध कॉलोनी के कॉमर्शियल निर्माण को सील किया गया है। उनकी टीम में लविश, भृगु, अतुल और रूबी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की कार्रवाई से भूमाफियाओं में दहशत फैल गई है।

One Reply to “पठानकोट में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की टीम ने ध्वस्त की अवैध कॉलोनियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *