India Time 24
पंजाब

सर्जरी के लिए बच्चे को कर दिया बेहोश, नहीं आया डॉक्टर

अमृतसर। शहर के अस्पताल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामला मेडिकल कॉलेज से जुड़ा हुआ है। यहां 100 साल के बच्चे को सर्जरी के लिए लाया गया था. उसे एनेस्थिसिया देकर बेहोश भी कर दिया गया लेकिन सर्जरी करने वाला डॉक्टर ही नहीं आया। बाद में पता चला कि सर्जरी करने वाला डॉक्टर छुट्टी पर है। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन को इसकी शिकायत की है।
जानकारी के मुताबिक, सवा साल के बच्चे को ऑपरेशन थिएटर में एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगा कर बेहोश किया लेकिन बच्चे की सर्जरी करने वाला डॉक्टर नही आया। एनेस्थीसिया के कारण बच्चा बेहोश हुआ पर डॉक्टर की अनुपलब्धता के चलते उसकी सर्जरी नहीं हुई। बाद में पता चला कि डॉक्टर छुट्टी पर है। यह घटना श्री गुरु रामदास मेडिकल कालेज वल्ला की है। अस्पताल पर सवाल उठाते हुए परिजनों ने कहा जब डॉक्टर छुट्टी पर था तो एनेस्थीसिया डॉक्टर ने बच्चे को बेहोश क्यों किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *