पंजाब

आज्ञा सिंह पार्क में भाटिया ने चलाया सफाई अभियान

जालंधर। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वार्ड नंबर 45 के अंतर्गत पड़ते फ्रीडम फाइटर महंत आज्ञा सिंह पार्क में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पार्क के पौधों की ट्रिमिंग की गई और झाड़ियां साफ की गई। साथ ही ग्रीन बेल्ट से कचरा भी हटाया गया। भाटिया ने कहा कि 120 फुटी रोड और उसके आसपास के इलाके को एकदम साफ सुथरा और हरा भरा बनाने के लिए वह कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि सीनियर डिप्टी मेयर रहते हुए भी उन्होंने इलाके का बहुत विकास किया और अब उनकी पत्नी जसपाल कौर भाटिया पार्षद हैं इसलिए वार्ड के लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने देंगे।
भाटिया के साथ अभियान में अशोक चड्ढा, टोनी डाबर समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *