झारखण्ड

महिला ने घर में पंखे से झूलकर आत्महत्या की

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के जीएमटी आवासीय कॉलोनी के आवास संख्या जीएमटी-35ए में रहने वाली 30 वर्षीय महिला सावित्री देवी ने घर में पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली।घटना गुरुवार रात्रि लगभग पौने नौ बजे की है।मृतका रुपेंद्र शिंदे की पत्नी और डीवीसी बी प्लांट के चार्ज हैंड धनीराम की बहु है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि डीवीसी कर्मी धनीराम ड्यूटी में था और रूपेंद्र शिंदे अपनी पत्नी के साथ आवास पर था।लगभग आठ बजे रात्रि में सावित्री देवी अपने पति को बाजार भेजी।बाजार से लौटने पर पति ने देखा घर का दरवाजा अंदर से बंद था.काफी आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांका तो देखा उसकी पत्नी घर के अंदर पंखे से लटकी हुई थी।दरवाजा अंदर से बंद था.पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गयी है।सूचना पाकर इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी ने घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की और शव को फंदे से उतरवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *