उत्तराखंड

विश्वेश्वर मंदिर में राम दरबार की स्थापना, कलश यात्रा निकाली

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर
टनकपुर की ग्राम पंचायत मोहनपुर विष्णु पुरी कॉलोनी में स्थापित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में आज राम दरबार की स्थापना तथा मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई. यह पूजा विगत 4 दिनों से मंदिर प्रांगण में चल रही थी.

पूजा का प्रारंभ शारदा तट से गंगाजल कलश में लाकर कलश यात्रा से किया गया. पूजा को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला. मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत मंदिर प्रांगण में अखंड रामायण का पाठ किया गया. राम दरबार स्थापित करने में मुख्य यजमान दिनेश चंद्र भट्ट थे.

साथ ही मंदिर समिति ने भी आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम में कमला पांडे, राकेश जुयाल, दिनेश जोशी, घनश्याम सोराड़ी, पूर्व प्रधान राजू भंडारी, कमला पंत, अजय गुरुरानी, तुलसी दत्त लेखक, सतीश जोशी, दीपक पाण्डे, घनश्याम भट्ट, कविता पंत, प्रेमा जोशी, हेम जोशी, दलीप अधिकारी, मीना जोशी, शंकर भट्ट, प्रत्यक्ष भंडारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *