दिल्ली देश मेट्रो

देश के भविष्य को बर्बाद करने की यह तो सिर्फ शुरुआत है : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि पेपर लीक मामला देश के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने की भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शुरुआत है।
अपने ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा शिक्षण संस्थानों को बर्बाद होने से बचाया है। पेपर लीक मामला देश के युवाओं के सपनों को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मिलकर युवाओं के सपनों और उनके भविष्य को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। यह मामला तो सिर्फ अभी बर्बादी की शुरुआत है। यकीन मानिए आरएसएस और भाजपा मिलकर देश के युवाओं के भविष्य को पूरी तरह से बर्बाद कर देंगे। सीबीएसई पेपर लीक मामला तो इस बर्बादी की शुरुआत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *