देश यूपी

थाने में शराब पी पहुंचा सिपाही, अधिकारियों को असलहा लेकर दौड़ाया, जानिये कहां? 

अंकित कुमार, फैजाबाद

थाना पूराकलंदर में वीरवार को एक सिपाही ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। हद तो तब हो गई जब उसने थाने में मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों को असलहा लेकर दौड़ा लिया। सूचना पाकर मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।
जिले के पूरा कलंदर थाने में सिपाही प्रदीप यादव शराब पीकर पहुंच गया। पहले तो वह ऊटपटांग हरकतें करता रहा। इस दौरान थाने में मौजूद एसओ सुनील सिंह व कई सिपाहियों ने उसे समझाने का प्रयास किया। इसी बात पर वह भड़क गया और सबको असलहा लेकर दौड़ा लिया। एसओ व सिपाहियों ने छुप कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे सीओ अयोध्या राजू कुमार ने मामले की पूरी जानकारी ली। खबर लिखे जाने तक सिपाही पर कार्रवाई किये जाने की तैयारी की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *