देश मनोरंजन राजस्थान

अब सोमवार तक जेल में ही रहेंगे सलमान, सजा सुनाने वाले जज का तबादला

जोधपुर। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को काले हिरण के शिकार का दोषी पाए जाने पर 5 साल की कैद और ₹10000 जुर्माने की सजा सुनाने वाले जज का तबादला कर दिया गया है। साथ ही उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे जज को भी स्थानांतरित कर दिया गया है।
राजस्थान सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश के करीब 87 जजों का तबादला किया है। इनमें सलमान खान को सजा सुनाने वाले चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री और उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे जज रविंद्र कुमार जोशी का नाम भी शामिल है। बता दे कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को वीरवार को 20 वर्ष पुराने काले हिरण के शिकार मामले में 5 साल की कैद और ₹10000 जुर्माने की सजा चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने सुनाई थी। इसके बाद सलमान खान के वकील ने सेशन कोर्ट में उनकी जमानत की याचिका दायर की थी। जिसकी सुनवाई जस्टिस रविंद्र कुमार जोशी कर रहे थे। अब शुक्रवार रात को राजस्थान सरकार द्वारा जजों के तबादला करने के बाद सलमान की जमानत पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल माना जा रहा है कि सलमान खान को शनिवार को भी जमानत नहीं मिल पाएगी और उन्हें सोमवार तक जेल में ही रहना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *