दिल्ली

इंडिया गेट पर कैंडल मार्च के दौरान प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की

Share now

नई दिल्ली। 12 अप्रैल की रात इंडिया गेट पर उन्नाव और कठुआ में हुई बलात्कार की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च की अगुवाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे थे। उनके साथ बहन प्रियंका व जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी थे। इस दौरान मार्च में शामिल कुछ लोगों ने प्रियंका के साथ धक्का-मुक्की की तो प्रियंका को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा कि जो लोग यहां धक्का-मुक्की करने आए हैं वह वापस घर चले जाएं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि देश को एक ऐसे माहौल की जरूरत है जहां महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें। प्रियंका ने उन्नाव और कठुआ में हुई बलात्कार की घटनाओं को बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *