दिल्ली देश

दुष्कर्मियों को फांसी के लिये आमरण अनशन पर डटीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
उन्नाव और कठुआ दुष्कर्म मामले के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और महिलाओं से दुराचार करने वाले आरोपियों को 6 माह के भीतर फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल आमरण अनशन पर डटी हुई हैं।
दिल्ली महिला आयोग की सदस्य सारिका चौधरी ने बताया कि आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पिछले 3 दिन से अनशन पर बैठी हुई हैं। उनका यह अनशन तब तक चलेगा जब तक कि सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती। मालीवाल की मांग है कि उन्नाव और कठुआ रेप केस के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। साथी दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया जाए जो 6 महीने के भीतर इन मामलों की सुनवाई कर आरोपियों को सजा दे। साथियों की प्रमुख मांग है कि बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों को 6 महीने में फांसी की सजा दी जाए। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के लगभग 66000 पदों पर तत्काल भर्तियां की जाए जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।
सारिका चौधरी ने बताया कि स्वाति मालीवाल दिन-रात राजघाट पर ही अनशन पर बैठ रही हैं। 3 दिन से वह सिर्फ पानी के सहारे ही आंदोलन पर टिकी हुई हैं। मालीवाल का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं कर लेती तब तक वह अपना अनशन खत्म नहीं करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *