दिल्ली

पुण्यतिथि पर सोनिया ने शेयर कीं राजीव की यादें, राहुल व प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली| भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी सोनिया गांधी ने उनकी यादें शेयर की हैं| सोनिया ने राजीव के साथ अपनी जवानी की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें सोनिया राजीव गांधी और राहुल गांधी साथ हैं| तस्वीर में सोनिया और राहुल साइकिल पर हैं.

वहीं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने राजीव गांधी की नई दिल्ली स्थित समाधि पर जाकर उन्हें पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी|
बता दें कि वर्ष 1991 में एक आत्मघाती आतंकी हमले में राजीव गांधी की मौत हो गई थी| वह वर्ष 1984 से 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे| उन्होंने अपनी मां इंदिरा गांधी की मौत के बाद यह पद संभाला था|
वहीं दूसरी ओर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जगहों पर स्वर्गीय राजीव गांधी कोई याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *