दिल्ली

रक्षा वैज्ञानिक अरविंद सिंह के काव्य संग्रह ‘विविधा’ का विमोचन

नीरज पांडेय, नई दिल्ली 

रक्षा वैज्ञानिक अरविंद सिंह के दूसरे काव्य संग्रह *विविधा* का विमोचन पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री, चीफ एडिटर, न्यूज़ -18 टी.वी. चैनल, पूर्व स्पेशल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ओम सपरा, वैज्ञानिक डॉ आर बी सिंह, वैज्ञानिक विनीत द्विवेदी द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय के गाँधी सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम हुआ।
सर्वप्रथम, गीतकार हरभजन सिंह देओल ने एक सरस व ओजस्वी गीत प्रस्तुत किया तथा वैज्ञानिक तथा कवि दोनों को सृजनकर्ता बताकर कवि हृदय अरविंद सिंह की सराहना की।
कवि व लेखक ओम सपरा ने अपने सारगर्भित वक्तव्य में अरविंद सिंह की कवितायों में इंगित किये गए विषयों की विविधता की चर्चा करते हुए कहा कि कवि ने भावपूर्ण, राष्ट्र भक्ति से पूर्ण कविताएं, भ्रूण हत्या, भ्रष्टाचार आदि सामाजिक कुरीतियों तथा प्रकृति, पतझड़, व्यक्तिगत संवेदना, सामान्य व्यक्ति के जीवन का संघर्ष व पीड़ा, आदि संवेगों को खूबसूरती से व्यक्त किया है और अपनी रचनाधर्मिता के साथ न्याय किया है। ओम सपरा ने कवि को शुभकामनाएं दी।
कवि अरविंद सिंह ने दो कविताएं सुनाकर अपनी काव्य- संरचना एवं प्रेरणास्रोत मूर्धन्य कवियों पर भी प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि अमिताभ अग्निहोत्री, डॉ आर बी सिंह, विनीत द्विवेदी, अमर नाथ गिरी आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए और कवि को भविष्य में भी उत्तरोत्तर नए काव्य संग्रह भी प्रस्तुत करने हेतु अग्रिम आशा प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *