उत्तराखंड

दूबड़ कमलेख में कलश यात्रा के साथ हुआ श्री मद्भागवत कथा का शुभारंभ

दीपक शर्मा, लोहाघाट 

पाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत निलौटी के दूबड़कमलेख के पौराणिक शिव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम शुभारंभ के अवसर पर ग्राम निलौटी के ब्रुशखोला,दूबड़,सकदेना,टाक बलवाड़ी ,दुबचौड़ा आदि गांवों की दर्जनों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली।


रविवार को पौराणिक शिव मंदिर के पंडित गोविंद नारायण गहतोड़ी ने मंत्रोच्चारण के साथ भागवत कथा का शुभारंभ किया। कथा वाचक व्यास आचार्य गौरी दत्त शास्त्री के निर्देशन में महिलाओं ने शिव मंदिर परिसर मे कलश यात्रा निकाली। इस दौरान महिलाओं ने जलाभिषेक के साथ भजनों का गायन किया।

शिव मंदिर में कलश स्थापित कर पंड़ित बृजेश गहतोड़ी,पंडित रवीश गहतोड़ी, गहतोड़ी एवं पंडित आदि आचार्यों ने मुख्य यजमान त्रिलोक सिंह बोहरा के द्वारा को विशेष पूजा-अर्चना कराई। कथा के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत निलौटी, सकदेना, टाकबल्वाड़ी, दूबड़, दुबचौड़ा, ब्रुशखोला, के लोग सहयोग कर रहे हैं। कथा वाचक गौरी दत्त शास्त्री ने बताया कि रविवार से अगले सात दिनों तक भागवत कथा का पाठ किया जाएगा। और प्रत्येक दिन कथा उपरांत संत प्रवचन स्वामी श्री प्रकाश नाथ जी महराज (बाबा जैचम ) द्वारा दिये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *