उत्तराखंड

विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में स्टेडियम में लगा योग शिविर, मंत्री और विधायक ने भी लिया भाग 

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर

विश्व योग दिवस 21 जून को स्टेडियम में योग शिविर लगा जिसमें अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की. आज सुबह हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अरविंद पाण्डे और विशिष्ट अतिथि विधायक कैलाश गहतोड़ी थे. जिससे नोडल अधिकारी डॉ मोहम्मद शाहिद और अन्य लोगों ने योग का अभ्यास करवाया. योग और मर्म आदि का महत्व समझाया.

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी दयानंद सरस्वती, तहसीलदार ,प्रभारी जिला कीड़ा अधिकारी जेजे एस मेहता स्टेडियम में रेजिडेंट्स स्पोर्ट्स के छात्र ,पुलिस के सीओ विपिन पंत ,कोतवाल और अन्य स्टाफ था. साथ ही अस्पताल का स्टाफ, मुख्य मुख्य सींखचाधिकारी चम्पावत बेसिक ,जिला सूचना अधिकारी बिष्ट आदि लोग थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *