देश

बीजेपी से वोट के बदले नोट व मंत्री पद की ऑडियो जारी, कांग्रेस विधायक डिसमिस

Share now

बेंगलुरु| कर्नाटक में पिछले दिनों हुए सत्ता के घमासान के दौरान कांग्रेस विधायक शिवराम हैब्बर की पत्नी और बीजेपी नेता के बीच बातचीत की एक ऑडियो क्लिप जारी होने के बाद कांग्रेस ने अपने विधायक को डिसमिस कर दिया है|
बता दें कि पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक विधानसभा में बहुमत साबित करने की जद्दोजहद में लगी हुई थी| आरोप है कि इसके लिए भाजपा नेता कांग्रेस और जनता दल एस के नेताओं से जोड़-तोड़ करने में लगे हुए थे| गत शनिवार को कांग्रेस के एक एमएलसी वीएस उगरप्पा ने अपनी ही पार्टी के विधायक शिवराम हैबर की पत्नी और भाजपा नेता के बीच बातचीत का एक ऑडियो टेप जारी कर दिया| ऑडियो टेप में भाजपा नेता की ओर से कांग्रेस विधायक शिवराम हैब्बर पत्नी को 15 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर दिया जा रहा है| ऑडियो में भाजपा नेता यह कहता सुनाई दे रहा है कि अगर शिवराम हैबर विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान येदुरप्पा के पक्ष में वोट डालते हैं तो बदले में भाजपा की ओर से शिवराम हैब्बर को कैबिनेट मंत्री का पद और 15 करोड़ रुपए कैश दिए जाएंगे|
वही मामले पर सफाई देते हुए शिवराम ने कहा कि यह ऑडियो टेप फेक है| इसमें जो आवाज उनकी पत्नी की बताई जा रही है वह आवाज उनकी पत्नी की नहीं है| मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक को डिसमिस कर दिया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *