देश

हैदर भाई की रोजा इफ्तार पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति समेत कई देशों के राजदूत भी पहुंचे

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
दिल्ली के पांच अशोका रोड पर रविवार की रात हैदर भाई और उनकी टीम की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया| इस रोजा इफ्तार के प्रोग्राम में पूर्व राष्ट्रपति समेत देश और विदेशों के कई दिग्गज शामिल हुए| सभी ने एक दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी|

इस मौके पर समाज सेवक और आम आदमी पार्टी के नेता नईम मलिक भी विशेष रूप से शामिल हुए|
पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सबको प्रेम और भाईचारे से रहने का संदेश देते हुए कहा कि रमजान के पाक महीने में खुदा की इबादत से सवाब मिलता है|

इस मौके पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल जमीरुद्दीन शाह, पूर्व गृहमंत्री एवं राज्यपाल सिब्ते रजी पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त कुरैशी, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम और तमाम दलों के नेताओं समेत कई देशों के राजदूत भी शामिल हुए|
नई मलिक ने बताया कि हैदर भाई की ओर से आयोजित इस इफ्तार प्रोग्राम को सभी ने खूब सराहा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *