देश

नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व कांग्रेसी नेता करण दलाल ने किया विधानसभा को शर्मसार : डॉ. सैनी

Share now

नरेश गर्ग, लाडवा 

आज हरियाणा विधानसभा के चल रहे सत्र में कांग्रेसी नेता करण दलाल अपनी चिर परिचित अभद्र कार्य शैली में जहाँ सत्ता पक्ष को या विपक्ष के नेताओं को बेवजह मर्यादाओं को तोड़ कर गलत भाषा में बोल देते थे,वहीं आज सभी सीमाओं को लांघते हुए हरियाणा प्रदेश को कलंकित प्रदेश कह डाला। लाडवा से विधायक डॉ पवन सैनी ने कहा यह पूरे हरियाणा प्रदेश की ढाई करोड़ जनता का, प्रदेश के शहीदों का, अपनी मातृभूमि का अपमान है। जिस पर सत्ता पक्ष ने संज्ञान लेते हुए विपक्ष के सहयोग से एक वर्ष के लिए कारण दलाल को विधानसभा सत्र के लिये निलंबित कर दिया गया।


लेकिन हद तब हो गयी जब नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व कारण दलाल के बीच नोकझोंक में अभय चौटाला ने अपने पैर से जूता मारने के लिए निकाल लिया और तभी करण दलाल ने भी अपना जूता निकाल कर हाथ में ले लिया। ये कलंकित व बहुत निन्दनीय घटना घटी है। जिस से यह विधानसभा बहुत शर्मसार हुई है।हरियाणा के लोग इनको कभी माफ नही करेंगे। इस घटना की जितनी निंदा करें उतनी कम है।
डॉ सैनी ने कहा जनता पहले भी इनका व्यवहार जानती है। इनकी गुंडागर्दी नही भूली थी। प्रदेश की जनता इन्हें कभी माफ नही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *