देश

रेप के आरोपी बिशप की गिरफ्तारी के लिये जनवादी स्त्री सभा ने निकाला रोष मार्च

जालंधर : वर्षों तक नन के साथ बलात्कार करने वाले जालंधर डायसिस के बिशप फ्रैंको मुल्लकल की गिरफ्तारी मांग को लेकर आर.एम.पी.आई. के महिला फ्रंट जनवादी स्त्री सभा ने आज रोष मार्च निकाला। इस रोष मार्च में सैंकड़ो की संख्या में महिलाएं शामिल थीं।

लड़कियां भी पी रही थीं हुक्का, पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम को झटका, देखें स्टिंग ऑपरेशन की लाइव वीडियो
https://youtu.be/G1FDpGtCQGI
राज्य के विभिन्न जिलों से महिलाओं ने पहले देश भगत यादगार हाल में रैली की। रैली को संबोधित करते हुए सभा की नेत्रियों ने केरल पुलिस की भरपूर शब्दों में निंदा की जोकि शर्मनाम ढंग से बिशप को बचाने में लगी हुई है। तीन माह पूर्व दर्ज एफआईआर के बावजूद उसे गिरफ्तार नही किया गया। जबकि देश का कानून कहता है कि बलात्कारी को तुरंत गिरफ्तार किया जान चाहिए। किंतु यह बहुत ही दुखद है कि पुलिस व सरकार उसे बचाने में लगे हुए हैं।
रैली के बाद जनवादी स्त्री सभा की जनरल सैक्रेटरी नीलम घुम्माण, उप प्रधान डा. रघबीर कौर, खजांची कामरेड बिमला देवी, पार्वती देवी, कंचन, ऊषा पासला, जसविंदर कौर मांहूवाल, अजीत कौर कोट हजारा व अन्य नेत्रियों के नेतृत्व में बिशप फ्रैंको मुल्लकल की रिहायश तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान उन्होनें बलात्कारी बिशप को तुरंत गिरफ्तार करने की ज़ोरदार शब्दों में मांग की और कहा कि फ्रैंको की गिरफ्तारी तक उनका संघर्ष जारी रहेगा और वे नन्ज के पक्ष में सदैव डटी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *