देश

बोकारो थर्मल पावर प्लांट में बेरोजगारों का गेट जाम आंदोलन व प्रदर्शन

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम डीवीसी बोकारो ताप विधुत केंद्र में रोजगार सहित विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगारों ने बुधवार को जनता मजदूर संघ के बैनर तले पवार प्लांट में गेट जाम कर प्रदर्शन किया।

लड़कियां भी पी रही थीं हुक्का, पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम को झटका, देखें स्टिंग ऑपरेशन की लाइव वीडियो
https://youtu.be/G1FDpGtCQGI

इस दौरान आंदोलनकारियों के आंदोलन के कारण प्लांट में लगभग दो घंटे तक मजदूर काम करने अंदर नहीं घूस नहीं सकें। आंदोलनकारियों की आक्रोश को देखते हुए डीवीसी प्रबंधन ने सीआईएसएफ जवानों को तैनात कर दिया था। बाद में आंदोलनकारियों के अगुवा ओम प्रकाश उर्फ टीनू सिंह ने कहा कि बोकारो थर्मल में डीवीसी के दो-दो पवार प्लांट है। एक निर्माणाधीन है। इसके बावजूद यहां के मजदूर दुसरे प्रदेश में रोजगार के लिए भटक रहें है। यहां तक की दूसरे प्रदेशों में कई मजदूर अपनी जान गवां चूके है। इस रोजमर्रें की स्थिति में स्थानीय डीवीसी प्रबंधन मजदूरों को रोजगार देने के बजाय राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि बोकारो थर्मल में दो-दो प्लांट रहते हम भूख से नहीं मरेंगे। प्रबंधन के साथ लड़कर रोजगार लेंगे। आज के आंदोलन के बाद प्रबंधन अपनी नियति में सुधार नही करती है, तो भविष्य में इसका खमियाजा प्रबंधन को भुगतनी पडे़गी। भाजपा नेत्री सह जिप सदस्य नीतू सिंह ने कहा कि अगर प्रबंधन मजदूरों को प्लांट के ठेका कार्य में प्राथमिकता नही देती है, तो यह डीवीसी के लिए बहुत ही दुखद समय है। यहां के मजदूर को रोजगार नही मिलेगा, तो स्थानीय नेताओं को नेतागिरी छोड़ देना चाहिए। बोकारो थर्मल के नेता दूसरे जगह में जाकर मजदूर हक की बड़ी-बड़ी डींग हाकती है, लेकिन सच यह है कि यह की उनके अपने घर के मजदूर भूखे मर रहें है। इधर, आंदोलन के बाद आंदोलनकारियों के साथ डीवीसी प्रबंधन के साथ वार्ता हुई। वार्ता में प्रबंधन ने दस मजदूरों का तत्काल रोजगार देने की बात पर सहमति दी। आंदोलन में बोकारो थर्मल, गोबिंदपुर, कथारा, कंजकिरो, आरमो, जांरगडीह सहित ऊपरघाट के प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार महतो, गोबिंद कुमार, मनोज कुमार, लोकेश कुमार, दीपक कुमार वर्मा, गणेश सोरेन, सुरज राम, अमरजीत, सुरज तुरी, मिथिलेश प्रजापति, संजय कुमार, दीपक कुमार, सुरेश कमार, सुमन सौरव, बिनोद कुमार सिंह सहित काफी संख्या में बेरोजगार मजदूर शामिल हुए थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *