दुनिया देश मुंबई

कंगना ने महेश भट्ट पर लगाया आरोप, कहा.. चप्पल फेंक कर कहा था पागल’

Share now

अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनोट के निशाने पर इस वक्त पूजा भटट् हैं। कुछ दिन पहले पूजा ने एक ट्वीट किया था कि जिसमें उन्होंने बताया था कि किस तरह महेश भट्ट की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ने कंगना को ‘गैंगस्टर’ से लॉन्च किया था। इसके बाद कंगना ने पूजा के ट्वीट का जवाब देते हुए उन पर जमकर निशाना साधा है। इतना ही नहीं कंगना ने महेश भट्ट पर भी संगीन आरोप लगाए हैं।

पूजा के ट्वीट का जवाब देते हुए कगंना ने लिखा, ‘प्रिय पूजा भट्ट, अनुराग बासु को कंगना के अंदर टैलेंट नज़र आया था। हर कोई जानता है कि मुकेश भट्ट कलाकारों को पैसे देना पसंद नहीं करते हैं। टैलेंटेड लोगों से फ्री में काम करवाना कई स्टूडियो पसंद करते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आपके पिता को उन पर चप्पल फेंकने और उन्हें पागल कहकर अपमानित करने का लाइसेंस मिल गया’।

पूजा ने कुछ दिन पहले ट्वीट कर लिखा था, ‘मुझे आजकल चल रहे हॉट टॉपिक नेपोटिज़्म पर अपने विचार रखने के लिए कहा गया, जिसको लेकर लोग बहुत आग बबूला हो रहे हैं। एक ऐसे परिवार से होने के नाते, जिसने इंडस्ट्री में सबसे अधिक नए टैलेंट- एक्टर्स, म्यूज़िशियन और टैक्नीशियन को लॉन्च किया हो, सिर्फ़ हंस सकती हूं। तथ्य नहीं, मिथ्या बातें मायने नहीं रखती हैं’। कंगना पर बात करते हुए पूजा ने कहा था, ‘उनमें बहुत टैलेंट है। अगर ऐसा नहीं होता तो विशेष फ़िल्म्स उन्हें ‘गैंगस्टर’ में लॉन्च नहीं करता।हां अनुराग बासु ने उन्हें ढूंढा था, लेकिन विशेष फ़िल्म्स ने उनके विज़न को समझा और फ़िल्म में इनवेस्ट किया। कंगना को भविष्य के लिए शुभकामनाएं’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *